शर्तें
अपडेट: 16 Nov 2026
यह सेवा किसकी है
Glowsign एक website सेवा है, जिसे Prashansa Patkar चलाते हैं. इस page पर “हम” का मतलब Glowsign है.
हम क्या बनाते हैं
आपकी Google Maps listing और आपकी भेजी जानकारी से एक page की website: नाम, timing, पता, रास्ता, सेवाएँ, photos, Call और WhatsApp बटन.
पहले preview
Payment से पहले हम आपको private preview link भेजते हैं. पसंद न आए तो आपको कुछ नहीं देना.
कीमत
₹6,999 एक बार. इसमें आपके नाम पर एक .in domain और 1 साल की hosting शामिल है. दूसरे साल से ₹2,499 सालाना. Renewal न करें तो site बंद हो जाएगी.
Payment और refund
Payment preview पसंद आने के बाद UPI से होता है. Payment के बाद पैसा वापस नहीं होता. इसीलिए हम पहले पूरा preview दिखाते हैं.
Domain
Domain आपके नाम पर register होता है. आप चाहें तो बाद में उसे किसी और के पास ले जा सकते हैं.
बदलाव
Live होने के 7 दिन के अंदर 2 बदलाव शामिल हैं. उसके बाद के बदलाव का खर्च हम पहले बताएँगे.
आपकी जानकारी और photos
Live करने से पहले आप preview में नाम, phone, timing और सेवाएँ जाँच लेते हैं. हम वही photos लगाते हैं जो आपकी listing पर हैं या आप भेजते हैं; उन्हें इस्तेमाल करने का हक़ आपके पास होना चाहिए.
इलाज के दावे
Clinic की site पर हम इलाज के बड़े दावे (जैसे “100% इलाज” या “सबसे अच्छा डॉक्टर”) नहीं लिखते.
क्या गारंटी नहीं है
Google ranking, ChatGPT या किसी AI में नाम आने, या मरीज़ और बिक्री बढ़ने की कोई गारंटी नहीं है.
Support
बात WhatsApp पर होती है, शाम 7 से 10 बजे. Phone support नहीं है.